IND vs NZ 1st ODI Score Live: लगातार तीन छक्के लगाकर शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक

IND vs NZ 1st ODI Score Live: Shubman Gill लगातार तीन छक्के लगाकर जड़ा दोहरा शतक. शुभमन गिल(Shubhman Gill) नेे न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ हो रहे पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा है। शुभमन का ये वनडे इंटरनेशनल में यह लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मुकाबले में भी एक शतक जड़ा था। इसके साथ ही उन्होंने वन डे क्रिकेट में एक हजार रन भी पुरे किये हैं।

IND vs NZ 1st ODI : शुभमन गिल
IND vs NZ 1st ODI : शुभमन गिल

IND vs NZ 1st ODI: लगातार तीन छक्के लगाकर शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाडी शुभमन गिल ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे पहले वनडे मैच में अपने बल्ले से कमाल करते हुए दोहरा शतक जड़ा है। शुभमन ने मुकाबले में कीवी गेंदबाजों को पछाड़ते हुए 146 गेंदों पर 200 राण पुरे किये हैं। बता दें कि शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली है जिसमें उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए हैं।

Also: रोहित शर्मा ने तोड़ा महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड

दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाडी बने शुभमन

IND vs NZ 1st ODI : शुभमन गिल
IND vs NZ 1st ODI : शुभमन गिल

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाडी शुभमन गिल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए दोहरा शतक जड़ा है। इसी के साथ शुभमन सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें कि शुभमन ने यह रिकॉर्ड मात्र 23 साल कि उम्र में किया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था जिन्होंने पडोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की उम्र में वनडे मैच में ही दोहरा शतक लगाया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस लिस्ट में तीसरे नंबर ओर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा शामिल हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 साल 186 दिन की उम्र में वनडे में दोहरा शतक जड़ा था।

Also: Assembly Election 2023 Dates: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव की तारीख तय

Digiqole ad
Avatar

Pritee

Related post