ICC Awards 2022: ICC ने जारी की 2022 की बेस्ट टी20 टीम
ICC Awards 2022: ICC ने साल 2022 के लिए अपनी बेस्ट पुरुष टी20 क्रिकेट टीम का एलान किया है। टीम में भारत के तीन खिलाडियों को जगह मिली है।

ICC Awards 2022: ICC ने जारी की 2022 की बेस्ट टी20 टीम
ICC Men’s T20I Team of the Year 2022: ताज़ा जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल(ICC) ने साल 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 इंटरनेशनल टीम का एलान किया है। जिसमें भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह दी है। ICC ने इस टीम में कप्तान के रूप में इंग्लैंड के जाने माने खिलाड़ी जोस बटलर को जगह दी है।

बता दें कि आईसीसी द्वारा घोषित साल 2022 की बेस्ट टी20 टीम में भारत के तीन, इंग्लैंड के दो, पाकिस्तान के दो, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे और आयरलैंड के एक-एक खिलाड़ी को स्थान दिया है। ज्ञात हो कि ICC हर साल श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों कि तीन का ऐलान करती है।

गौरतलब है कि आईसीसी ने साल 2022 की अपनी इस बेस्ट टी20 इंटरनेशनल टीम में छोटे देशों आयरलैंड और जिम्बाब्वे के भी एक-एक खिलाड़ी को जगह दी है। वैबता दें कि इन देशों के दोनों खिलाडियों ने इस फॉर्मेट में बीते साल कमाल का प्रदर्शन किया था। ज्ञात हो कि इन खिलाडियों को आईपीएल नीलामी में भी खरीदा गया था। ये दो खिलाड़ी हैं सिकंदर रजा और जोश लिटिल। जिनमें से रजा स्पिन ऑलराउंडर हैं तो लिटिल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज भी हैं।
ये है ICC द्वारा चयनित टीम

Also: स्वाति मालीवाल को घसीटने वाला वीडियो फेक?
बात करें भारतीय खिलाडियों की तो 2022 में विराट कोहली(Virat Kohli) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने UAE में टी20 एशिया कप में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पांच मैचों में 276 रन बने थे। बता दें की UAE T20 में वे दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वहीँ विराट ने टूर्नामेंट के सुपर चार चरणों में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 की स्ट्राइक रेट से 12 चौकों और छह छक्कों की मदद से सिर्फ 61 गेंदों में शानदार करियर-सर्वश्रेष्ठ 122 रन भी बनाए थे। जिसके साथ ही तीन साल से शतक ना लगा पाने के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। और फॉर्म में वापसी की।
Also: DGCA ने एयर इंडिया पर लगाया 30 लाख का फाइन
