टच स्क्रीन लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो ये 4 लैपटॉप हैं बेस्ट
अपने छोटे स्क्रीन वाले टच स्क्रीन स्मार्टफोन से ऊब गए हैं तो ये जानकारी आपके लिए ही है। बाजार में अब टचस्क्रीन लैपटॉप भी आ गए हैं जो किफायती दाम पर ही आपको मिल जाएंगे।

बढ़ती टेक्नोलॉजी आजकल हर किसी की दुनिया बदल दी है। टेक्नोलॉजी ने ना केवल हमारा जीवन आसान बनाया है बल्कि हमारा बहुत सा वक्त भी बचा दिया है। उदहारण के लिए टच स्क्रीन वाला स्मार्ट फ़ोन। स्मार्टफोन से आप कोई भी जानकरी कभी भी पा सकते हैं। न केवल जानकारी बल्कि गूगल मैप जैसे फीचर्स आपको आपकी चाहती लोकेशन पर पहुंचा देते हैं। आप कहीं भी मौजूद हों स्मार्ट फ़ोन के जरिये आप न्यूज़ और फिल्में देख सकते हैं। हालाँकि इसमें एक लिमिटेशन होता है वो ये कि इसका साइज छोटा होता है। इसीलिए अब लोग टच स्क्रीन लैपटॉप पर शिफ्ट हो रहे हैं।
एक टच स्क्रीन लैपटॉप के जरिये आप अपने बच्चे के स्कूल के प्रोजेक्ट डिज़ाइन ,अपने ऑफिस के प्रोजेक्ट या अन्य कुछ भी काम,बहुत ही आसान तरिके से कर सकते हैं। इसके साथ साथ अगर आपको गेम और मूवी देखने का शौक है तो टच स्क्रीन लैपटॉप आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप एक बेहतरीन टच स्क्रीन लैपटॉप ढूंढ रहे हैं हमारे द्वारा सुझाये गए इन लैपटॉप्स को देख सकते हैं :
4 बेहतरीन टच स्क्रीन लैपटॉप
1 Lenovo Duet 5 Chromebook

लेनोवो का बेहतरीन टच स्क्रीन लैपटॉप Duet 5 क्रोमबुक 1 है जो 13.3 इंच की डिसप्ले के साथ आता है। इस लैपटॉप में खास बात ये है कि इसमें फोटो खींचने के लिए बैकसाइड पर 8 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा दिया है। साथ ही फ्रंट में सामान्य लैपटॉप की तरह 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें आपको 4GB रैम और 15 घंटे का बैटरी बैकअप मिलता है। बता दें कि लेनोवो का टच स्क्रीन लैपटॉप क्वालकॉम स्नैपड्रेगन SC7180 प्रोसेसर पर काम करता है। बात करें अगर कीमत की तो इसका मूल्य लगभग 33,000 रूपए के आसपास है।
2 HP Spectre x360 14

HP का ये लैपटॉप आपको 14 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ मिलता है। इसमें इंटेल कोर i7 11th जेनरेशन क्वॉड कोर प्रोसेसर है। इसमें 16GB की रैम और एक TB का हार्ड डिस्क सपोर्ट शामिल है। लैपटॉप की कीमत 1,50,000 रुपये है। लेकिन त्योहारों पर इसी लैपटॉप को ऑफर में बेहद ही सस्ते दामों पर खरीदा जा सकता है। खास बात ये है कि इसे आप एक नोटबुक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह पूरा फोल्ड हो जाता है और इजी टू कैरी है।
HP Elite Folio

HP का ये लैपटॉप 13.5 इंच की टच स्क्रीन के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम SC8180X प्रोसेसर मौजूद है। इस लैपटॉप में 16 जीबी की रैम और 256gb के हार्ड डिस्क सपोर्ट शामिल है। खास बात ये है कि एक बार चार्ज करने पर लैपटॉप करीब 6 घंटे तक चल सकता है। लैपटॉप की कीमत 75,500 रुपये है। लैपटॉप के सारे फीचर्स जान्ने के लिए आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट देख सकते हैं।
Also: आज किया Varisu और Thunivu ने तमिल मे धमाल
Microsoft Surface Pro 7+ 4

हमारी लिस्ट में चौथा सबसे किफायती लैपटॉप माइक्रोसॉफ्ट का सर्फेस प्रो 7 प्लस है जो 4,12.3 इंच की टच स्क्रीन का है। इस लैपटॉप में आपको 8GB रैम और 128GB का एसएसडी (SSD) सपोर्ट मिलता है। बात करें दाम कि तो अमेज़न पर ये लैपटॉप 1,72,000 रुपये में मौजूद है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 7th जेनरेशन का प्रोसेसर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए आप माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट या अमेज़न विजिट कर सकते हैं।
Also: नेटफ्लिक्स की जेफरी डेहमर जिनको सम्मानित किया गया गोल्डन ग्लोब
